Go to Vaniquotes | Go to Vanipedia | Go to Vanimedia


Vanisource - the complete essence of Vedic knowledge


720216 - Conversation Hindi - Madras

Error creating thumbnail: File missing
His Divine Grace
A.C. Bhaktivedanta Swami Prabhupada



720216R1-MADRAS - February 06, 1972 - 02:30 Minutes


Prabhupāda:


HINDI TRANSLATION

प्रभुपाद: श्याम को सवेरे, आधा घंटा श्याम को, आधा घंटा सवेरे हरी नाम कीजिये, ये शास्त्र का निर्देश है;

हरेर नाम हरेर नाम
हरेर नामैव केवलम
कलौ नास्त्य एव नास्त्य एव
नास्त्य एव गतिर अन्याथा

ये हमलोग का प्रचार का विषय है। हमलोग भी ये कहते हैं। निवेदन करता हूँ की हरी नाम जप कीजिये और लाभ उठाइये। बोलिये आपका कुछ प्रश्न है तो पूछिए। गेस्ट: ये की जो आम आदमी करता है, वो भगवान कहता ही है की आप इसको । प्रभुपाद: ये भी तो भगवान कहता है हरे कृष्णा बोलना। क्यों नहीं बोलते हैं? गेस्ट: नहीं नहीं। मैं आपके आंसर चाहता हूँ की जो आप करता हैं, वो तो भगवान कहता हैं। प्रभुपाद: वो जो जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट है वो ज़बरदस्ती जो कह दिया उसको काम कराता है। कहता है की नहीं? बोलिये गेस्ट: हाँ। प्रभुपाद: वो कराता है न वो कर रहा है। जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट का क्या ज़रुरत है उसको बोलता है ए तुम करो नहीं तो मारेंगे थप्पड़। वो जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट कराता है न वो करता है अपना कर्म से? बोलिये, जवाब दीजिये। गेस्ट: मैं तो आपको फॉलो (नॉट क्लियर)। प्रभुपाद: नहीं, देखिये जो जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट खड़ा हो करके एक आदमी को बोलता है (नॉट क्लियर)। उसको कराता है न वो करता है? वो ऐसा कुछ काम किया है जो जेल सुपरिन्टेन्डेन्ट को उससे कराना पड़ता है। गेस्ट: वो तो बात ठीक है। प्रभुपाद: वो ही बात है। आप कुछ काम ऐसे कीजिये जिसका फल स्वरुप आपको काम और कुछ करने पड़ेगा। वो भगवान कह रहा है, और भगवान का एजेंट कराता है। ये नही है की भगवान एक आदमी को बोलता है की तू चोरी कर और एक आदमी को बोलता है की तू साधु हो जा। ये बात नहीं है। जो चोरी किया था उसको बोलता है और तू चोरी कर और उसको पीटा जाये खूब अच्छी तरह से। गेस्ट: नहीं तो उसका कौन रेस्पोंसिबल हुआ जिस आदमी ने चोरी किया। प्रभुपाद: रेस्पोंसिबल तो वो ही हुआ जो चोरी किया था तभी तो उसको तोडना पड़ता है। जो चोरी नहीं किया उसको नहीं पड़ता है।